logo

आदिवासियों की स्थिति जानने के लिए झामुमो के चार नेता असम जाएंगे

hemant-2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने पार्टी के चार बड़े नेताओं को असम भेजने का फैसला किया है। उनमें सांसद विजय हांसदा, विधायक चमरा लिंडा, भूषण तिर्की और ताजुद्दीन राजा शामिल है। मुख्यमंत्री ने इन नेताओं को 10 दिनों के भीतर असम जाने का निर्देश दिया है। चारो नेता असम जाकर वहां के आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का अध्ययन करेंगे। उसके बाद वह पार्टी अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। मालूम हो कि असम में आदिवासियों की दयनीय स्थिति और कतिपय अन्य मांगों पर मुख्यमंत्री ने पहले ही टीम भेजने की बात कही थी। उसी कड़ी में आज यह निर्णय लिया गया। यहां यह भी मालूम हो कि असम में झामुमो विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता है। अगले साल वहां विधानसभा का चुनाव होना है।

Tags - Jharkhand JMM Assam Hemant Soren Vijay Hansda Chamra Linda Bhushan Tirkey T Raja