logo

हजारीबाग जेल से निकली पूर्व विधायक ममता देवी, कहा- मनोबल नहीं हुआ कम, आम जनता की आवाज बनकर करूंगी सेवा

mamta1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हाजारीबाग जेल से 10 अप्रैल सोमवार की शाम 4 बजे बाहर निकल गईं। ममता देवी को झारखंड हाई कोर्ट ने 5 अप्रैल को जमानत दी थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता की सेवा आगे भी करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि 2024 में चुनाव नहीं लड़ पाएंगी, लेकिन, आम जनता की आवाज बनकर सेवा करती रहेंगी और क्षेत्र के मुद्दों को लेकर सरकार तक उनकी बातें पहुंचाने का काम करती रहुंगी। कहा कि जेल जाने से उनका मनोबल कम नहीं हुआ बल्कि और अधिक सशक्त हो गईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वे लोग आगे सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उन लोगों को न्याय भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें: जनता दरबार में बोले सीएम बड़े पैमाने पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, स्वरोजगार के लिए भी आर्थिक सहयोग दे रही सरकार

12 अप्रैल को भव्य स्वागत कार्यक्रम

जानकारी के मुताबिक जेल से बाहर निकलने के बाद ममता देवी अपने संबंधी के आवास में 11 अप्रैल तक रहेंगी। वहीं, 12 अप्रैल को रामगढ़ पटेल चौक पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस के बाद इसके बाद मुख्य चौक-चौराहा से होते हुए जिस जगह पर गोली कांड हुई थी, वहां कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

अदालत ने 5 वर्ष की सुनाई थी सजा

मालूम हो की पिछले वर्ष 12 दिसंबर 2022 को हजारीबाग की जिला अदालत ने निजी औद्योगिक इकाई के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिंसा के लिए उकसाने के मामले में ममता देवी को दोषी करार दिया था। जिसमें मामता देवी को पांच साल की कैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद विधानसभा की सदस्यता से उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया था। जिस वजह से वह आगामी वर्ष 2024 की भी चुनाव नहीं लड़ सकती हैं।  

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT