GARHWA
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर मंगलवार को रंका प्रखंड के मानपुर गांव पहुंचे। हाल ही में रंका–रमकंडा रोड पर हुई सड़क दुर्घटना (हाइवा ट्रक की चपेट में आने) में मानपुर निवासी दो युवक—20 वर्षीय अनिल राम और 22 वर्षीय राजू राम—की मौत हो गई थी। ठाकुर ने दोनों परिवारों से मिलकर हालचाल जाना, उन्हें सांत्वना दी और सहयोग का आश्वासन दिया।
पूर्व मंत्री ने पहल कर क्रशर मालिक और वाहन मालिक से बात की, जिसके बाद मृतकों के परिजनों को ढाई-ढाई लाख रुपये की सहयोग राशि दिलाई। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है और हर संभव मदद करेगा।

खबर मिलते ही पूर्व मंत्री ठाकुर के साथ एएसपी राहुल देव, डीटीओ धीरज कुमार, रंका अनुमंडल पदाधिकारी रूद्र प्रताप सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह और थाना प्रभारी रवि केशरी दल-बल के साथ मानपुर पहुंचे। ठाकुर ने दोनों परिवारों को तत्काल ढाई-ढाई लाख रुपये उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही उन्होंने सरकारी प्रावधानों के तहत सभी लाभ जल्द दिलवाने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग को सड़क सुरक्षा, यातायात संचालन और दुर्घटना नियंत्रण को लेकर अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन करना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
गांव के गणमान्य लोगों और परिजनों ने पूर्व मंत्री एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। ग्राम प्रधान हासिम अंसारी ने कहा कि मिथिलेश ठाकुर एक जीवंत और नेकदिल जनप्रतिनिधि हैं, जिनकी वजह से आज भी इंसानियत जिंदा है।
.jpeg)
मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य नितेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष रौशन पाठक, देवेंद्र तिवारी, जिला सह-सचिव आशीष गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष जैनुलाह अंसारी, प्रखंड सचिव रतन सिंह, पूर्व सचिव इरफान अंसारी, जिला परिषद प्रतिनिधि राहुल तिवारी, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद, झामुमो नेता अहमद अली, धर्मेंद्र पाठक, कार्तिक पांडेय, पप्पू यादव, अनिल चंद्रवंशी, सलीम, अनिल राम, विक्की पांडेय, आशीष सिंह, मुन्ना सिंह, मुकेश तिवारी, मोहन यादव, पूर्व मुखिया असमुद्दीन अंसारी, सुदामा राम सहित सैकड़ों ग्रामीण पुरुष-महिला उपस्थित थे।
