द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के पूर्व मंत्री और बोकरो के विधायक रहे बच्चा सिंह का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वह लंबे से बीमार चल रहे थे। उनकी मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई है। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। बता दें कि दिवंगत विधायक सूर्यदेव सिंह के छोटे भाई हैं थे। झारखंड सरकार में नगर विकास मंत्री रह चुके हैं। 2000 से 2004 तक के सत्र में झारखंड के मंत्री रह चुके हैं। बच्चा सिंह डोमिसाइल आंदोलन के सपोर्ट में थे।