द फॉलोअप डेस्क
चतरा के पूर्व डीडीसी सुनील कुमार सिंह का शव फंदे से झूलता मिला है। वह रांची के सिदो-कान्हू पार्क के पास स्थित विंध्यवासिनी अपार्टमेंट में रहते थे। लालपुर थाना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि सुनील कुमार सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमारी से परेशान थे। वह अकेले रहते थे, उनकी पत्नी पटना में रहती हैं। सुबह करीब नौ बजे जब नौकरानी उनके घर पहुंची तो कमरे में सुनील कुमार सिंह को पंखे से लटकता देख उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
