logo

पूर्व सीएम रघुवर दास ने चलाया स्वच्छता अभियान, हाथ में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे

swach_jharkhand.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाये गए देशव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत भारी बारिश के बावजूद राज्य के पूर्व सीएम रघुवर दास ने सफाई अभियान की शुरुआत की। रघुवर दास ने नगड़ा टोली में इस अभियान की झाड़ू लगाकर शुरुआत की। इस दौरान रघुवर दास ने कहा कि स्वच्छता सेवा है। रघुवर दास ने आगे कहा कि इस अभियान में सरकार का सहयोग मन दुखी करता है। वहीं पूर्व सीएम ने सफाईकर्मियों को भी सम्मानित किया है।


महात्मा गांधी को स्वच्छ भारत देने के लिए सभी लोग कर रहे श्रमदान 
 रघुवर दास ने कहा कि महात्मा गांधी ने एक स्वच्छ भारत का सपना देखा था। आजादी के इतने साल बाद कितनी सरकार आई और गई। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने गांधी के सपने को साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरा किया। उन्होंने देश के लोगों से आह्वान किया। आज हम देख रहे हैं कि सामूहिक भागीदारी से स्वच्छ भारत रखने में हर लोग स्वच्छ भारत अभियान पूरा कर रहे हैं।  सभी लोग आज महात्मा गांधी को स्वच्छ भारत देने के लिए श्रमदान कर रहे हैं। वहीं इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के साथ पूर्व वार्ड पार्षद रोशनी खलखो समेत कई लोग मौजूद रहे।

कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के सीएम इस अभियान के तहत सड़कों पर उतरे

बता दें कि पूरे देश में लोग आज सुबह 10 बजे से स्वच्छता अभियान में भाग लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अर्पित की। पीएम नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया था कि इस अभियान में भाग लेकर एक घंटे सभी लोग श्रमदान करें। इसे लेकर कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के सीएम इस अभियान के तहत सड़कों पर उतरे और स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग दे रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,  गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी समेत कई नेताओं ने झाडू उठा लिया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N