logo

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के एस्कॉर्ट वाहन का एक्सीडेंट, 1 की मौत; 5 घायल 

former.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
सरायकेला खरसावां  में मंगलवार औॅर बुधवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को एस्कॉर्ट कर लौट रहा वाहन का दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गयी। वहीं 5 अन्य लोग घायल हैं। घटना सरायकेला-कांड्रा मुख्यमार्ग पर मुड़िया के पास हुई जब एस्कॉर्ट वाहन चंपाई सोरेन को उनके गावं ड्रॉप करके आ रहा था। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। साथ ही मृतक के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि सरायकेला-कांड्रा मुख्यमार्ग पर मुड़िया के पास एस्कॉर्ट वाहन एक अज्ञात वाहन से टकरा गया। जिसके बाद ग्रामीण वहां पहुंचे और प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद अधिकारी और पुलिस की टीम वहां पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। मृत सुरक्षाकर्मी की पहचान विनय बानसिंह (45) के रूप में हुई है। वह पश्चिमी सिंहभूम जिला के खूंटपानी प्रखंड के भोया गांव के रहने वाले थे।

Tags - झारखंड न्यूज एस्कॉर्ट वाहन चंपाई सोरेन Jharkhand News Jharkhand Latest News Accident Escort Vehicle Former Chief Minister Champai Soren