logo

बीजेपी के पूर्व प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन, कमलेश महतो ने किया स्वागत 

NEWS026.jpg

रांची 

बीजेपी के पूर्व प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो ने सिंह का स्वागत किया और कहा कि सिंह के कांग्रेस में आने से संगठन और मजबूत होगा। बता दें कि झारखंड कांग्रेस भवन रांची में चौनपुर राज परिवार के सदस्य बीजेपी के पूर्व प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह ने केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थामा।  
मौके पर केशव महतो कमलेश ने कहा कि सिहं ने बिना शर्त संगठन में काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने बताया है कि लंबी कतार है बीजेपी से कांग्रेस में आने वाले नेताओं की। सभी लोग बीजेपी की तनाशाह रवैया से परेशान हैं और कांग्रेस की मुख्य धारा में आने के लिए तत्पर हैं। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर आज पार्टी में शामिल हुए। हम इनका स्वागत करते हैं। 

विवेक भवानी सिंह ने कहा कि मैं 20 साल से बीजेपी पार्टी में रहा लेकिन यहां जिस तरह से मेरा अभिवादन हुआ, मैं भवविभोर हूं। एकाएक बीजेपी छोड़ने का निर्णय नहीं लिया। खासकर 2014 के बाद से और मैं अकेला ही नहीं बहुत सारे लोग हैं जो बीजेपी पार्टी में तानाशाह रवैया से परेशान हैं। कहा, आज राहुल गांधी जिस तरह से आम आदमी की मूल समस्याओं को लगातार उठा रहे हैं, वह सराहनीय है। कहा, बीजेपी उन्हें लगातार घेरने की कोशिश करती रहती है। लेकिन राहुल उतनी ही मजबूती से उनका सामना करते हैं। आम आदमी की बातों को संसद से सड़क तक उठाने का काम करते हैं। 


 

Tags - BJP Vivek Bhavani Singh Congress Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest