logo

1 बोरी धान की खातिर छोटे भाई को टांगी से काट डाला

dhan4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बोरी धान की खातिर बड़े भाई ने छोटे भाई की टांगी से काटकर हत्या कर दी। जिले के सेवई चिरोटोली गांव निवासी अरविंद टोप्पो के भाई ने क्रिसमस के दिन एक बोरी धान बेच दिया था। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। इसी बीच आवेश में आकर अरविंद ने अपने छोटे भाई इलियास टोप्पो पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। टाउन थाना में कांड संख्या 164/23 के तहत मामला दर्ज किया है।


क्या है मामला
मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार अरविंद टोप्पो ने इस वर्ष धान की खेती की थी। आरोपी भाई ने बताया कि उसका छोटा भाई धान लगाने में किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया था। वहीं क्रिसमस पर्व के मौके पर एक बोरी धान बेच दिया था। जिसे लेकर दोनों भाईयों में विवाद हो गया और आवेश में आकर उसका बड़ा भाई काफी क्रोधित हो गया, और आवेश में आकर भाई की हत्या कर दी।