द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड कैडर के तेजतर्रार आईपीएस ऑफिसर अनीश गुप्ता अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। वह पांच साल के लिए जार रहे हैं। राज्य सरकार ने उन्हें निर्मित कर दिया है। अब से सीबीआई में उनका योगदान रहेगा। वह रांची में एसएसपी के पद पर सेवा दे चुके हैं। कोरोना काल में उन्होंने बेहद सराहनीय कार्य किए हैं। इसके अलावा अनीश गुप्ता चाईबासा, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जैसे जिलों में बतौर एसपी कार्य कर चुके हैं। वह 1 मार्च को सीबीआई में अपना योगदान देंगे। 28 फरवरी तक रांची के डीआईजी पद पर बने रहेंगे। उन्होंने 1 साल पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन दिया था।
यह भी पढ़ेंः- बहन का कर्ज उतारने आया हूं रामगढ़- इरफान अंसारी
दो अन्य ऑफिसर भी जाएंगे
इधर दो अन्य आईपीएस ऑफिसर भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने को तैयार हैं। आईजी अभियान अमोल वी होमकर का प्रस्ताव भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को उनका प्रस्ताव भेज दिया है। वहीं स्पेशल ब्रांच की एसपी शिवानी तिवारी भी सीबीआई में जाएंगी। वहीं झारखंड कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कौशिक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौट आए हैं। उन्होंने झारखंड पुलिस मुख्यालय ज्वाइन कर लिया है। राज्य सरकार जल्द ही उन्हें अहम जिम्मेदारी दे सकती है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT