जामताड़ा
पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार आदि के लोगों को फेसबुक पर क्रेडिट कार्ड बनाने का ऐड डाल कर व्हाट्सअप से स्क्रीन शेयरिंग करके ई-वॉलेट के माध्यम से ठगी की जा रही थी। इस आरोप में जामताड़ा साइबर पुलिस नें 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 16 मोबाईल, 19 मोबाईल सिमकार्ड, 1 एटीएम कार्ड बरामद किये गए हैं। पकड़े गए लोगों में 19 वर्षीय सिद्दिक अंसारी, 20 वर्षीय फयद अंसारी, 19 वर्षीय विकास कुमार मंडल, 26 वर्षीय प्रकाश कुमार मंडल, 28 वर्षीय सद्दाम हुसैन शामिल हैं।
प्रशिक्षु डीएसपी चंद्र शेखर नें पत्रकारों को बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर करमाटॉड थानान्तर्गत ग्राम दुरदुलई जंगल एवं टॉड में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी की गयी। इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 09/25, दर्ज किया गया है। प्राथमिकी अभियुक्त फयद अंसारी पूर्व में जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड सं 23/23 दर्ज है। प्राथमिकी अभियुक्त सिद्दिक अंसारी पूर्व में जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड सं 06/24 दर्ज है।