logo

जमशेदपुर में दिनदहाड़े गोलीकांड, युवक की गोली मारकर हत्या

FIRE16.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
जमशेदपुर के मानगो उलीडीह थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विकास गुप्ता के रूप में की गयी है। घटना दरभंगा डेयरी के पास मानगो-डिमना रोड पर हुई। गोलीबारी के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। इसके बाद घायल विकास को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गोली विकास की गर्दन में लगी थी। 

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उलीडीह और मानगो थाना की पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। पुलिस ने स्थानीय दुकानदारों और घरों के लोगों से पूछताछ की है। मिली जानकारी के अनुसार विकास गुप्ता एक कुख्यात अपराधी के लिए काम करता था और उस पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का पता जांच के बाद चल पाएगा। अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज  जमशेदपुर न्यूज गोलीकांड Jharkhand News Jharkhand Latest News Jamshedpur News Shooting