logo

रांची में शादी समारोह में फायरिंग, डांस कर रहे युवक को लगी गोली 

GUNSHOT.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग का मामला सामने आया है। इसमें एक युवक को गोली लगी है। गोली लगने वाले युवक की पहचान गुलशन पांडेय उर्फ मेडी के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। घटना सोमवार देर रात करीब 11 बजे की है। पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गयी है। 

मिली जानकारी के अनुसार शादी समारोह में डांस के दौरान अचानक फायरिंग की आवाज आई और गुलशन जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कई लोग डांस कर रहे थे, तभी हादसा हुआ। गोली किसने चलाई, यह किसी ने नहीं देखा। गोली गुलशन की पीठ में लगी है। 

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना प्रभारी विमल किंडो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फायरिंग में एक युवक घायल हुआ है। लेकिन अभी उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। तलाशी के दौरान कोई हथियाक भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस को जानकारी मिली है कि गुलशन का डैम किनारे रहने वाले कुछ युवकों से विवाद था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

भीड़ में छिपकर मारी गई गोली
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि भीड़ का सहारा लेकर गोली चलाई गई। जब गोली चली, तो सभी लोग गुलशन को अस्पताल ले जाने में व्यस्त हो गए, जिससे गोली चलाने वाले पर किसी का ध्यान नहीं गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags - Jharkhand News Ranchi News Ranchi Latest News Firing Wedding