logo

हजारीबाग में बनी फिल्म जगतगुरु श्री रामकृष्ण WAVES OTT पर रिलीज, जल्द दूरदर्शन नेशनल पर भी प्रसारण

jagatguru.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग में निर्मित धार्मिक आध्यात्मिक फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण अब राष्ट्रीय मंच पर पहुंच चुकी है। भारत सरकार के प्रसार भारती के WAVES OTT प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म 1 सितम्बर को रिलीज़ हुई है, जिसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए इसे अब दूरदर्शन नेशनल चैनल पर भी प्रसारित किया जाएगा। इससे हजारीबाग में बनी इस फिल्म को देशभर के दर्शकों तक पहुंचने का बड़ा मौका मिलेगा।

इस फिल्म की खासियत यह है कि इसमें हजारीबाग के प्रतिभाशाली कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। स्वामी विवेकानन्द की भूमिका में मुकेश राम प्रजापति, जगतगुरू श्री रामकृष्ण की भूमिका में गजानंद पाठक, साधक श्री रामकृष्ण के रूप में अमरकांत राय, और मां सारदा की भूमिका में श्रेष्ठा भट्टाचार्य बेहद प्रभावशाली नजर आए हैं।
फिल्म का संगीत पक्ष भी इसकी प्रमुख ताकतों में से एक है। इसमें भजन सम्राट अनूप जलोटा, सुरों के दिग्गज सुरेश वाडकर, और प्रसिद्ध गायिका महालक्ष्मी अय्यर ने अपनी मधुर आवाज़ से फिल्म को और अधिक भावपूर्ण बनाया है।
हजारीबाग में निर्मित इस फिल्म की राष्ट्रीय पहचान को लेकर स्थानीय कलाकारों और लोगों में उत्साह का माहौल है। इसे क्षेत्र की सांस्कृतिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar hazaribagh news hazaribagh khabar