logo

चाईबासा : चार साल की मासूम के साथ पिता भी जले जिंदा, मुर्दा घर को बनाया था आशियाना

MURDA_GHAR.jpg

द फॉलोअप डेस्क

चाईबासा से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। अवैघ तौर से रह रहे मुर्दा घर में अचानक आग लगने से दो लोगों की मौके पर ही मौत है गयी।  ये घटना सोमवार की है जहां 4 साल की बच्ची और उसके पिता अमीर हुसेन जल कर मर गये।

मुर्दाघर पिछले कई सालों से पड़ा था खाली

जानकारी के मुताबिक पश्चिम सिंहभूम जिले के किरूबरू स्थित जनरल अस्पताल के पीछे वर्षो से बंद पड़े मुर्दा घरों में अवैध तरीके से अमीर हुसैन उर्फ कान्हा और उसकी 4 साल की बेटी रह रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि घर के अंदर रखें चूल्हे से सामान और कपड़े में आग लग गई जिसमें कारण ये हादसा हुआ। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी है। बताया जाता है की मुर्दाघर पिछले कई सालों से खाली पड़ा था इसे खाली देखकर अमीर हुसैन अपने परिवार के साथ रह रहे थे। कहा जाता है की उस मुर्दा घर में कोई भी नहीं रहता था। आमिर हुसैन घर के अंदर से ताला लगाकर 4 साल की बेटी के साथ सोया करता था। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।