logo

झारखंड में चैत माह में आई 'पूस की रात', 8 डिग्री तक गिरा पारा; बढ़ी कनकनी

thanda_31.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बंगाल की खाड़ी में बने टर्फ के कारण झारखंड के कई जिलों में पिछले 3-4 दिनों से बारिश हो रही है। आज आकाश में बादल छाये हुए हैं। राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से करीब सात से 10 डिग्री सेसि तक गिर गया है। अधिकतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि झारखंड में लोग चैत महीने में पूस की रात का अहसास कर रहे हैं। 


अगले 24 घंटे में साफ होगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन कायम है। इसके कारण झारखंड में बारिश हो रही है। हालांकि यह सिस्टम कमजोर हो रहा है। अगले 24 घंटों में राज्य के उत्तरी में हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन रांची समेत जिलों में मौसम साफ होगा। गौरतलब है कि बंगाल की खाड़ी में बने टर्फ का असर अब झारखंड में कम होने लगा है। ऐसे में शुक्रवार से मौसम साफ हो सकता है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश चाईबासा में 45.6 मिमी दर्ज की गई। जबिक, पूर्वी सिंहभूम में 27.6 मिमी, सिमडेगा 21.4, चक्रधरपुर 8.6, जमशेदपुर में 7.4 और रांची में छह मिमी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश हुई।


कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश चाईबासा में 45.6 मिमी दर्ज की गई। जबिक, पूर्वी सिंहभूम में 27.6 मिमी, सिमडेगा 21.4, चक्रधरपुर 8.6, जमशेदपुर में 7.4 और रांची में छह मिमी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश हुई। 
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86