logo

झामुमो की रांची महानगर संयोजक मंडली का विस्तार

jmm20.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झामुमो ने केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार, रांची जिला अंतर्गत रांची महानगर संयोजक मंडली का विस्तार किया है। पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने 32 सदस्यीय विस्तारित मंडली का नाम जारी कर दिया है। विस्तारित मंडली में अन्तु तिर्की,अश्विनी शर्मा, पवन जेडिया,डॉ० हेमलाल मेहता "हेमू",नयनतारा उराँव,फरीद खान,विरू तिर्की,रोशन कुमार,अफरोज अंसारी,मनिन्दर सिंह,रामशरण तिर्की,प्रदीप मिर्धा,मधु तिर्की,विक्रम सिंह,रतिश द्विवेदी,अरुण वर्मा,आशुतोष कुमार "सोनु",अंकिता वर्मा,विजय महतो,शमशाद मल्लिीक उर्फ भोलु मल्लीक,सुष्मा वरदेवा,कुलदीप कुमार,अनुप सिंह,जितेन्द्र गुप्ता,मो० साजिद,विश्वजीत गोप,वीरू साहु,विक्की यादव,आशुतोष गोस्वामी,संध्या गुड़ीया,आरीज अंसारी और नसीम गद्दी (पप्पू) का नाम शामिल है।

15 दिनों के भीतर वार्ड समितियों के गठन का निर्देश

केन्द्रीय समिति ने सभी सदस्यों को निर्देश दिया है कि महानगर क्षेत्र में केन्द्रीय समिति के पदाधिकारियों, जिला संयोजक मंडली और अन्य संबंधित इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए 15 दिनों के भीतर सभी वार्ड समितियों का गठन या पुनर्गठन किया जाए। वार्ड समितियों की पूरी सूची रिपोर्ट के साथ महानगर संयोजक मंडली की कार्यवाही पुस्तिका की प्रति संलग्न कर केन्द्रीय कार्यालय को भेजनी अनिवार्य होगी। पार्टी ने यह भी निर्देश दिया है कि विभिन्न कार्यक्रमों से लेकर संगठन के किसी भी स्तर पर होने वाले गठन या पुनर्गठन में सभी सदस्यों की सामूहिक सहमति आवश्यक होगी। किसी निर्णय पर एकमत नहीं होने की स्थिति में मामला सीधे केन्द्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा।

Tags - Jharkhand JMM Ranchi Metropolitan Coordinator's Group Expansion