logo

CM चंपाई के अधीन होंगे संसदीय कार्य विभाग को छोड़कर अन्य सभी विभाग, आलमगीर को ये जिम्मेदारी 

WORKE_021.jpg

रांची 

झारखंड की नई कैबिनेट में कार्यों का बंटवारा होना शुरू हो गया है। फिलहाल, सीएम चंपाई सोरेन (Champai Soren) के अधीन संसदीय कार्य विभाग को छोड़कर अन्य सभी विभाग होंगे। वहीं, मंत्री आलमगीर आलम को संसदीय कार्य विभाग सौंपा गया है। इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गयी है। बता दें कि शुक्रवार को शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने 3 बड़े फैसले लिए। प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में 3 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। हेमंत सोरेन सरकार ने 9-29 फरवरी के बीच बजट सत्र बुलाया था, इसे विलोपित कर दिया गया है। अब 5-6 फरवरी को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। राजीव रंजन को फिर महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने यह जानकारी दी। 

महाधिवक्ता राजीव रंजन दोबारा मिली जिम्मेदारी 

महाधिवक्ता राजीव रंजन को दोबारा इसी पद पर बहाल किया गया है। बता दें कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पहले मोरहाबादी के बापू वाटिका में महात्मा गांधी और फिर बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मंत्रियों आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता के साथ प्रोजेक्ट भवन की ओर रवाना हो गये।