logo

jamtara : हादसे के 18 घंटे बाद भी बराकर हादसे में लापता लोगों का नहीं मिला सुराग, रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी NDRF

barakare.jpg

जामताड़ाः 
बराकर नदी में गुरुवार की शाम 6 बजे नाव पलट गई थी। 4 लोग किसी तरह से तैर कर सुरक्षित बाहर निकले गये थे। बाकी लोग लापता हैं। गुरुवार की रात में ही एनडीआरएफ की टीम पहुंची, जो ग्रामीणों और मछुआरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है लेकिन शुक्रवार की सुबह 9 बजे तक एक भी लापता लोग नहीं मिले हैं। 

 

मजदूरी करने जाते हैं सभी 
बताया जा रहा है कि ये सभी लोग जामताड़ा से रोजाना मजदूरी करने या फिर सब्जी बेचने धनबाद जिले के निरसा जाते हैं। ये लोग नाव से ही जाते-आते हैं। गुरुवार को भी निरसा के दरबंदिया घाट से नाव शाम 5 बजे वीर गांव के लिए खुली और करीब छह बजे वीर गांव के पास बीच नदी में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। बचाए गए सभी लोग मझिया गांव के रहने वाले हैं। नाव में 20 से 22 लोग सवार थे। 

 


 

बारिश के कारण रोका गया था रेस्क्यू ऑपरेशन  
एसडीओ संजय पांडे ने बताया कि घटना के तत्काल बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था लेकिन तेज बारिश और हवा के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार की सुबह 6 बजे से प्रशिक्षित गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम ऑपरेशन चला रही है। उन्होंने कहा कि जाल की मदद से भी लापता लोगों की तलाश की जा रही है। अब तक सफलता नहीं मिली है।