रांची
आईटीआई बस स्टैंड के पास लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण और लगातार लगने वाले जाम से परेशान यात्रियों को राहत मिली है। बस, स्कूल वाहनों और एम्बुलेंस को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए रांची यातायात पुलिस और नगर निगम ने गुरुवार को संयुक्त अभियान चलाकर पूरे इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराया।
इस कार्रवाई के बाद सड़क पर बनी अव्यवस्थित स्थिति काफी हद तक सुधरी है और यातायात सुचारू होने की उम्मीद है।
रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि किसी भी सड़क या सार्वजनिक स्थल पर अतिक्रमण न करें और नो-पार्किंग ज़ोन में वाहन खड़ा करने से बचें। पुलिस ने कहा कि शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में हर नागरिक की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है और सभी सहयोग करें।
