logo

चतरा में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 जवान शहीद ; एक घायल

naxal7.jpg

द फॉलोअप डेस्क

चतरा में पुलिस और नक्सलियों में भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सदर थाना के 2 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं एक को गोली लगी है। आनन-फानन में घायल जवान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जवान ही हालत गंभीर होने के कारण उसे रांची रेफर कर दिया गया है। खबर है कि नक्सलियों को भी गोली लगी है। बताया जा रहा है कि सदर थाना के जोरी बॉर्डर पर बैरियो जंगल में यह मुठभेड़ हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने ताबातोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस बात की पुष्टि एसडीपीओ संदीप सुमन ने की है।