logo

झारखंड में दिख रहा पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज इन जिलों में होगी बारिश

वोीगेप411.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से झारखंड के मौसम में बदलाव आया है। झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर मंगलवार से ही दिखने लगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। वहीं आज भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही दक्षिणी पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बारिश भी हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की कमी रिकॉर्ड की जाएगी। 19 और 20 फरवरी को वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। 

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 19 फरवरी को दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज सहित अन्य क्षेत्रों में गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। 20 फरवरी को रांची, बोकारो और रामगढ़ में बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया।