द फॉलोअप डेस्क
आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आज मिलन समारोह का आयोजन हुआ। हजारीबाग लोकसभा एवं हजारीबाग सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिषेक कुमार एवं जागो झारखंड यात्रा के संयोजक मनमंत बैश ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो एवं पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। दोनों नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा की नए और शिक्षित युवाओं का पार्टी से जुड़ना शुभ संकेत है। उन्होंने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनसरोकार के मसलों पर लड़ाई के पार्टी नए साथियों को बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगी। राज्य में नए युवाओं के बीच नए राजनीतिक चेतना का उद्भव होना राज्य के लिए बेहतर है। उन्होंने कहा की आजसू नौजवानों की पार्टी है। युवा भावनाओं का प्रतिनिधित्व आजसू पार्टी करती है। आज राज्य में जिस तरह के नाजुक हालात हैं ऐसे में एक नए राजनीतिक चेतना को जागृत कर जन आंदोलन खड़ा करना राज्य की जरूरत है।

आजसू के साथ संघर्ष का सफ़र आगे बढ़ाऊँगा: अभिषेक कुमार
नए सदस्य अभिषेक कुमार हजारीबाग के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ने सदस्यता ग्रहण के बाद कहा की आजसू पार्टी में शामिल होना मेरे राजनीतिक जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ है। सुदेश महतो जी और संजय मेहता जी के नेतृत्व में पार्टी ने झारखंड के लिए जो काम किया है, वह प्रेरणादायक है। आजसू के साथ मिलकर हम झारखंड को मजबूत बनाएं।

झारखंड का दर्द समझती है आजसू : मनमंत बैश
जागो झारखंड यात्रा के संयोजक मनमंत बैश ने अपने संबोधन में कहा की जागो झारखंड यात्रा के माध्यम से मैंने राज्य के युवाओं को जागरूक करने का प्रयास किया है। आज आजसू पार्टी में शामिल होकर मुझे लगता है कि मेरी यात्रा अब एक बड़े मंच पर पहुंच गई है। हम साथ मिलकर झारखंड को जागृत और समृद्ध बनाएंगे।
अंश–अंशिका को खोजने वाले युवा सम्मानित
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने रांची के धुर्वा क्षेत्र से लापता हुए मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका को सकुशल बरामद करने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, रांची में दिया गया।
जिन्होंने आजसू की सदस्यता ली :
अभिषेक गुप्ता, विकास रंजन, विशाल पवार, नीरज सिंह, संजय यादव, पिंटू रजक, शिवानंद कुमार, सुनील साहू, अमित साहू, अभिषेक कुमार, विकास सिन्हा, राजकुमार सोनी, शिवानंद कुमार, ऋषभ कुमार आदि युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य डॉ रोहित महतो, राँची जिला उपाध्यक्ष डॉ अमित साहू, रांची जिला बुद्धिजीवी संघ के अध्यक्ष मो सज्जाद, रांची महानगर युवा आजसू के अध्यक्ष अमित यादव, प्रताप सिंह, केंद्रीय सदस्य पंकज बर्नवाल, छात्र संघ के अध्यक्ष ओम वर्मा,केंद्रीय सचिव हरीश सिंह आदि मौजूद रहे।
