logo

अंबा प्रसाद से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, रांची समेत 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

ED20.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। यह छापेमारी रांची और हजारीबाग जिले के विभिन्न ठिकानों पर की जा रही है। 

सूत्रों के अनुसार, एक टीम रांची के किशोरगंज इलाके में अंबा प्रसाद के करीबी के आवास पर पहुंची, जबकि दूसरी टीम बड़कागांव और हजारीबाग में मौजूद ठिकानों की तलाशी ले रही है। यह पूरा मामला आरकेटीसी कोल ट्रांसपोर्टिंग से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़ा हुआ है। गौरतलब है कि इससे पहले 18 मार्च 2024 को भी ईडी ने अंबा प्रसाद, उनके पिता योगेंद्र साव और परिजनों के ठिकानों पर छापा मारा था। उस समय हजारीबाग और आसपास के कुल 17 ठिकानों को जांच के दायरे में लिया गया था। उस कार्रवाई में करीब 20 लाख रुपये नकद और कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए थे। 

यह कार्रवाई हजारीबाग में कीमती लीज जमीन पर अवैध कब्जे के आरोपों की जांच के तहत हुई थी। ईडी ने अंबा प्रसाद और उनके पिता के खिलाफ ईसीआईआर दर्ज कर रखा है। इससे पहले भी एजेंसी रांची, हजारीबाग और मुंबई के कई ठिकानों पर दबिश दे चुकी है। 


 

Tags - Jharkhand News Amba Prasad Jharkhand Hindi News Ranchi News Raid ED Raid