logo

अवैध खनन मामले में ED का एक और समन, अबकी बार इस पुलिस अधिकारी को किया तलब

ED16.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा झारखंड के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और वसूली के लगाये जा रहे आरोपों के बीच ईडी ने अब एक पुलिस अधिकारी को तलब कर लिया है। उस अधिकारी का नाम है राजेंद्र दुबे। साहिबगंज में डीएसपी के पद पर पदस्थापित हैं।

चार सितंबर को ईडी के रांची दफ्तर में बुलाया 
ईडी ने साहिबगंज में एक हजार करोड़ रुपये के अवैध खनन मामले में डीएसपी राजेंद्र दुबे को समन भेजा है। इस मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने डीएसपी राजेंद्र दुबे को चार सितंबर को अपने रांची जोनल ऑफिस में हाजिर होने का निर्देश दिया है। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में ईडी उनसे एक बार पूछताछ कर चुकी है। ईडी ने उनसे उनकी संपत्ति से जुड़े पेपर्स भी मांगे थे, ताकि उनकी संपत्ति की जांच की जा सके। उस वक्त ईडी के समक्ष राजेंद्र दुबे ने कबूल किया था कि उन्होंने रिम्स के पेइंग वार्ड में जाकर पंकज मिश्रा से मुलाकात की थी। उनसे फोन पर भी बात किया करते थे। दावा यह भी किया जा रहा है कि पिछले साल ईडी की पूछताछ में डीएसपी राजेंद्र दुबे ने ईडी को बताया था कि पंकज मिश्रा और अपने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर ही उन्होंने ईडी के गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास किया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N