logo

राजीव अरुण एक्का से ED कर सकती है वायरल वीडियो को लेकर पूछताछ, जल्द भेजा जाएगा समन

अरुण.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
राज्य के गृह सचिव राजीव अरुण एक्का की मुश्किलें बढ़ सकती है। रविवार को भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के आरोप के बाद अब ईडी राजीव अरुण एक्का से इस प्रकरण में पूछताछ की तैयारी कर रहा है। हो सकता है जल्द ही ईडी राजीव अरुण एक्का को समन जारी करे। दलाल विशाल चौधरी के दफ्तर में बैठकर फाइलें निपटाने का वीडियो ईडी को उसके ठिकानों पर छापेमारी के दौरान मिला था। जब ईडी ने 24 मई 2022 को विशाल चौधरी के ठिकानों पर छापा मारा था। इसके बाद उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। 24 नवंबर को थाईलैंड भागने के दौरान उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़कर ईडी के हवाले किया गया था। इसके बाद उसे पूछताछ का निर्देश देकर छोड़ दिया था।


और भी वीडियो बनाया गया है
हालांकि वह वीडियो के बारे में पूछताछ के डर से निर्धारित तिथि में ईडी कार्यालय में हाजिर नहीं हुआ था। ईडी को विशाल के मोबाइल डाटा की जांच के दौरान कई और वीडियो मिले थे। उन्हीं वीडियो में राजीव अरुण एक्का का वीडियो भी शामिल है। बताया जाता है कि यह वीडियो विशाल चौधरी ने अपने मोबाइल से शूट किया था। उसने गृह सचिव का और भी वीडियो बनाया था। विशाल के मोबाइल में डाटा में और कई चीजों के होने की सूचना है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT


बीजेपी नेताओं का शिष्टमंडल राज्यपाल से मिलेगा
बता दें कि बीजेपी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल वीडियो क्लिप की सीडी के साथ जल्द ही राज्यपाल से मिलेगा। राज्यपाल से मुलाकात कर मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं का शिष्टमंडल ईडी अधिकारियों से भी मुलाकात करेगा। यह भी मालूम हो कि राजीव अरुण एक्का को उनके पद से हटाकर पंचायती राज विभाग का सचिव बना दिया गया है। बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से अविलंब उनको हटाने की मांग की थी और सीबीआई जांच की भी मांग की है। रविवार को प्रेस कांफ्रेस कर उन्होंने इस वीडियो का सबके सामने उजागर किया। और कहा कि उनके हाथों दो दिन पहले ही यह वीडियो लगा है।