logo

गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू 

meet.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू हो गई है। बैठक रांची के रेडिशन ब्लू होटल में की जा रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अमित शाह को अंग्रवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। इसके साथ उन्होंने अमित शाह को पौधा और मोमेंटो भी दिया। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और साथ ही अन्य राज्यों के मंत्री भी मौजूद हैं। 

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत झारखंड के वृत मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया। दरअसल यह 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक हो रही है। जिसमें कुल 68 लोग हिस्सा रहे हैं। जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री दीपक बिरुआ, मुख्य सचिव अलका तिवारी, गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, बिहार सरकार के 2 मंत्री विजय चौधरी और सम्राट चौधरी, ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, डीप्टी सीएम पार्वती परिदा, मंत्री मुकेश महालिंग और पश्चिम बंगाल के मंत्री चंद्रिका भट्टाचार्य शामिल हैं। बता दें कि बैठक में भाग लेने के लिए अमित शाह रात करीब 10:30 बजे रांची पहुंचे। वहीं वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी 15 दिन बाद दिल्ली से रांची लौटे। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद् की बैठक का पूरा कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक का है। बैठक में झारखंड से कुल 15 सदस्यीय टीम सम्मिलित हुई है। जानकारी के मुताबिक बैठक में 20 एजेंडे पर चर्चा होगी।

Tags - Jharkhand News Ranchi News Ranchi Latest News Home Minister Amit Shah Eastern Zonal Council Meeting Chief Minister Hemant Soren