द फॉलोअप डेस्क
रांची नगर निगम का घेराव आज ई रिक्शा चालको एवं ओनर के द्वारा किया गया। घेराव का कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने किया। इस दौरान उत्तम यादव ने कहा कि रांची जिला में चारों ओर परिचालन करने वाले ई-रिक्शा चालकों को सिटी पास अस्थाई स्टैंड एवं यात्री पड़ाव नहीं रहने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक ई-रिक्शा चालक एवं ऑनर्स को न्याय नहीं मिल जाता मैं इस लड़ाई को लडूंगा।
ई रिक्शा चालकों की मांग इस प्रकार है
क्या कहा नगर आयुक्त ने
प्रतिनिधि मंडल द्वारा नगर आयुक्त को 7 प्रतिनिधि द्वारा मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें बताया गया है कि जो भी ई-रिक्शा चालकों को नगर निगम द्वारा 3 हजार, 5 हजार, 25 हजार का जो फाइन काटा जाता था वह नगर निगम द्वारा अब नहीं काटा जाएगा। धर-पकड़ नहीं की जाएगी। जो पेपर में प्रकाशित हुआ था कि ई-रिक्शा को 113 रूट में डिवाइड किया जाएगा। नगर आयुक्त द्वारा कोई भी ऐसा रूट नहीं बनाया गया है। तीसरा रांची नगर निगम द्वारा ई-रिक्शा चालकों के लिए रांची शहर में यात्री पड़ाव या स्टैंड के जगह चिन्हित कर यूनियन के पदाधिकारी रांची नगर निगम को दे ताकि वह अस्थाई स्टैंड जल्द से जल्द बना सके। ग्लोबल टेंडर के लिए भी प्रयास की जा रही है, इस पर भी प्रशासनिक पदाधिकारी बैठक कर जल्द से जल्द हल निकालने का प्रयास करेगा।