logo

जैप 9 साहेबगंज के DSP ने दिया पुलिस सेवा से इस्तीफा, विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा 

QQQQQ.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
जैप 9 साहेबगंज के DSP नवनीत हेंब्रम ने पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि नवनीत हेंब्रम महेशपुर विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। 

गृह सचीव को भेजे गए त्याग पत्र में नवनीत हेंब्रम ने कहा कि उनकी नियुक्ति अप्रैल 2013 में हुई थी। लेकिन कुछ महीनों से वे व्यक्तिगत और परिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं और अपने पद के दायित्व का सही से निर्वहन करने में असमर्थ हैं। इसलिए वे अपनी इच्छा से DSP के पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने लिखा कि नियम अनुसार, वे 2 महीने पहले ही अपना त्यागपत्र दे रहे हैं। 

वहीं DSP के त्याग पत्र के अनुरोध को स्वीकार करने के लिए पाकुड़ जिले के झालो हांसदा ने सीएम को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि DSP नवनीत हेंब्रम पूर्व में पाकुड़ जिले में DSP मुख्यालय और SDPO महेशपुर के रूप में पदस्थापित रहे हैं। इस बीच इनकी ग्रामीणों के बीच अच्छी पैठ बन गयी है। नवनीत हेंब्रम 2024 विधानसभा में महेशपुर से चुनाव लड़ेंगे। इसलिए उन्हें सेवा से मुक्त किया जाना चाहिए।
 

Tags - झारखंड न्यूज जैप 9 साहेबगंज इस्तीफा Jharkhand News Zap 9 Sahebganj resignation DSP