logo

डॉ. शोभना टोप्पो को स्वास्थ्य निदेशालय का अतिरिक्त प्रभार

डॉ. शोभना टोप्पो को स्वास्थ्य निदेशालय का अतिरिक्त प्रभार

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
राज्य सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने डॉ. शोभना टोप्पो, निदेशक संचारी रोग, स्वास्थ्य निदेशालय, झारखंड, रांची को अगले आदेश तक स्वास्थ्य निदेशालय का निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (DDO) घोषित किया गया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक, डॉ. शोभना टोप्पो अपने वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त स्वास्थ्य निदेशालय, झारखंड के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगी। इसके साथ ही उन्हें स्वास्थ्य निदेशालय, रांची के दैनिक कार्यों का संपादन करने के लिए अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगी।

Tags - Jharkhand Health Department Dr. Shobhana Toppo Directorate of Health DDO