logo

बजट सत्र : इरफान अंसारी  ने वीरबेदिया पुल की मांग की, सीएम ने दी हरी झंडी

irfan1.jpg

रांचीः
आज विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री प्रश्नकाल के दौरान जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने वीरबेदिया पुल के मसले पर सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने सरकार से  पुल के शीघ्र निर्माण की मांग की है। जब सरकार की ओर से यह जवाब दिया गया कि पुल बनाने में बड़ी राशि खर्च होगी जिसके लिए समय चाहिए तो इसपर डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मेरी विधायक निधि से सारी राशि लेकर पुल का निर्माण कराया जाए।


पुल निर्माण को हरी झंडी 
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा मैं लोगों की दुःख और पीड़ा नही देख सकता। औरतों को विधवा होते, बच्चों को अनाथ होते नही देख सकता। पुल के निर्माण से आवागमन बहुत ही सुगम हो जाएगा। यह पुल दो जिलों को जोड़ती है। किसान, छात्र, व्यवसायी एवं आमजन लाभान्वित होंगे। काफी गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा और  निरसा के बीच नए पुल के निर्माण को हरी झंडी दे दी।

 


सीएम का आभार 
डॉ. इरफान अंसारी ने पुल निर्माण को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया उन्हें धन्यवाद दिया। बता दें कि बीते गुरूवार को निरसा घाट पर बड़ा हादसा हो गया था, पुल ना होने की वजह से लोग नांव में भारी संख्या में लदकर नदी पार करते हैं। इसी दौरान गुरुवार को नदी पार करने के क्रम में नाव पलट गया और करीब 16 लोगों मौत हो गयी। इसके बाद से ही यह मामला चर्चा में है और कई विधायक पुल बनाने की मांग कर रहे हैं।