logo

लोहरदगा के दर्जनों ने ली झामुमो की सदस्यता

mmjj.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय मे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता  विनोद कुमार पाण्डेय के समक्ष लोहरदगा जिला के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। लोहरदगा जिलाध्यक्ष  मोज्जमिल अहमद के नेतृत्व मे सदस्यता लेनेवालों को पार्टी महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय  ने पार्टी का अंगवस्त्र से स्वागत किया।

इस अवसर पर विनोद कुमार पाण्डेय ने सदस्यता लेनेवालों को पार्टी की नीति सिद्धांतों से अवगत कराया और संगठन को मजबूत बनाने हेतु मार्गदर्शन किया। साथ ही राज्य की लोकप्रिय हेमन्त सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने एवं राज्य के विकास मे अपना अहम योगदान देने हेतु संकल्प दिलाया। सदस्यता लेनेवालों मे मुख्य रूप से संजय टोप्पो, रॉबर्ट एक्का, आलोक कु मिंज, जॉर्ज कुजूर, अमन बाड़ा, नीरज खलखो, नीलम तिर्की, रीना कुजूर, संध्या टोप्पो, आयुष सुरील, आर एलिन, रंजीत किंडो, अशोक तिग्गा, हिलारियूस एक्का, मो गुफरान, तौसीफ रजा, नूर मो, तौफीक आलम, तबरेज खान, आशीष तिर्की, अरुण टोप्पो एवं अन्य सैकड़ों लोग रहे। इस अवसर पर लोहरदगा जिला से पार्टी की केंद्रीय सदस्य सह महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राधा तिर्की, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय उरांव, नगर अध्यक्ष आकाश साहू, कुडु प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


 

Tags - Jharkhand JMM Lohardaga party membership Vinod Pandey Hemant Soren