logo

Ranchi : लड़कियों के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर डोरंडा कॉलेज के शिक्षक के साथ मारपीट

mob.jpg

रांचीः 
कुछ असामाजिक तत्वों ने डोरंडा कॉलेज के प्रोफेसर के साथ मारपीट की है। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक डोरंडा कॉलेज के विज्ञान के प्रोफेसर डॉक्टर मतीउर रहमान के साथ कुछ लड़कों ने मारपीट की है। बताया जा रहा है कि कॉलेज परिसर के अंदर ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल कॉलेज के सभी शिक्षक डोरंडा थाने पहुंचे हैं जहां वह मामले के प्राथमिकी दर्ज कराएंगे बताया जा रहा है की बाहरी लड़के, लड़कियों को छेड़ रहे थे उन्हें परेशान कर रहे थे, साथ ही कॉलेज में अड्डाबाजी भी किया करते थे। जब प्रोफेसर ने लड़कों को ऐसा करने से मना किया तो लड़कों ने बदतमीजी शुरु कर दी और प्रोफेसर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद नाराज शिक्षक डोरंडा थाना का घेराव करने पहुंचे हैं। कॉलेज के अन्य कर्मचारियों और प्रोफेसर के पहुंचने से पहले वे लोग मारपीट कर वहां से फरार हो गए>