द फॉलोअप डेस्कः
रांची में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ बढ़ता जा रहा है। कुत्तों के कारण छोटे बच्चों स्कूल जाना मुश्किल हो गया है साथ ही वह गली में खेल भी नहीं पा रहे हैं। शहर के कई हिस्सों में आवारा कुत्ते छोटे बच्चों को घायल कर चुके हैं। कई बच्चे तो इतनी गंभीर हालत में सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं कि उन्हें डे केयर में भर्ती कर इलाज करना पड़ रहा है। पिछले एक महीने में 6,748 लोगों ने अस्पताल में एंटी रैबीज का इंजेक्शन लिया है। जबकि 2022 में इसी दौरान करीब 3,338 लोगों ने सदर में आकर अपना उपचार कराया था।
दो साल में कुत्तों के काटने की 3,410 घटनाएं बढ़ गयीं। इलके अलावा निजी अस्पतालों में इलाज कराने वालों की संख्या इससे अलग है। इसके बावजूद रांची नगर निगम आवारा कुत्तों पर अंकुश लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। मामले की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि सोमवार को डॉग बाइट को लेकर 539 लोगों ने इंजेक्शन लगवाया, जिसमें पहली बार सूई लेने वालों की संख्या 85 थी।