logo

रांची : देश की रक्षा में शहीद हुए जवानों को DGP नीरज सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि 

SANS.jpg

रांचीः 
आज पुलिस संस्मरण दिवस पर झारखंड पुलिस ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। देश की रक्षा में शहीद हुए वीर जवानों को रांची सहित पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि दी गई। रांची में जैप ग्राउंड, पुलिस लाइन और सीआरपीएफ कैंप सहित कई स्थानों पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 


इस साल झारखंड में तीन जवान शहीद 
बता दें कि इस साल झारखंड में नक्सलियों से लोहा लेते हुए 3 जवान शहीद हो गये। जिन्हें डीजीपी नीरज सिन्हा समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा कि शहीद होने वाले पुलिसकर्मी हमेशा ही कर्तव्य पथ पर बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं आज के दिन सिर्फ और सिर्फ शहीदों को याद करना चाहिए उनकी भलाई की सोचनी चाहिए