logo

Assembly Elections : आचार सहिता उल्लंघन मामले में डॉक्टर इरफान अंसारी के खिलाफ FIR दर्ज, क्या है पूरा मामला जानिए 

irfan1.jpeg

दीपक झा, जामताड़ा
आदर्श आचार सहिता उल्लंघन मामले में शनिवार को कांग्रेस के प्रत्याशी डॉक्टर इरफान अंसारी पर जामताड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है। कांड संख्या 208/24 दर्ज किया गया है। बताते चलें कि आगामी 24 अक्टूबर को कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर इरफान अंसारी ने जामताड़ा में अपना नामांकन किया था। नामांकन के बाद  कार्यालय के पास ही उन्होंने प्रेस को संबोधित किया था। आरोप है कि इरफान अंसारी ने इस संबोधन में बीजेपी नेत्री सीता सोरेन के लिए अनुचित शब्दों का प्रयोग किया। इसी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया है। 

गौरतलब है कि जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी की ओर से सीता सोरेन पर की गयी कथित टिप्पणी मामले की जांच होगी। इसका आदेश राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने दिया है। आयोग ने एल खियांग्ते मुख्य सचिव, वंदना डाडेल प्रधान सचिव,  डॉ. एहतेशाम वकारिब पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा, अजय कुमार सिंह पुलिस महानिदेशक और कुमुद सहाय उपायुक्त, जामताड़ा को पत्र लिखकर ये आदेश दिया है। 

जारी पत्र में कहा है कि समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनलों में कहा जा रहा है कि "इरफान अंसारी ने सीता सोरेन के लिए अमर्यादित टिप्पणी की। इसकी जांच की जाये और इसकी रिपोर्ट 3 दिन में प्रस्तुत करें। पत्र में आगे कहा गया है कि यदि नियत अवधि में उत्तर प्राप्त नहीं होता है तो आयोग भारत के संविधान के अंतर्गत सिविल न्यायालय की शक्तियों का प्रयोग कर सकता है। 


 

Tags - Assembly Elections Elections Jharkhand News Election News Assembly Elections Assembly