logo

Assembly Elections : मुख्यमंत्री को इरफान अंसारी पर कार्रवाई करनी चाहिये- बाबूलाल सोरेन 

BABULAL32.jpg

रांची 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर फिर निशाना साधा।  मरांडी ने कहा कि मंईयां सम्मान की बात करने वाले हेमंत सोरेन को अपने परिवार की महिला सदस्य के अपमान की चिंता नही है। कहा कि मुख्यमंत्री को इरफान अंसारी पर कार्रवाई करनी चाहिये। 

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता यह जानना चाहती है कि मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए, वोट बैंक के लिए और क्या-क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि सीता सोरेन झारखंड आंदोलनकारी की बड़ी बहू, स्व दुर्गा सोरेन की पत्नी,  मुख्यमंत्री की भाभी, एक जनप्रतिनिधि हैं। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सत्ता मद में डूब चुके हैं। कहा कि मुख्यमंत्री को इरफान अंसारी पर कार्रवाई करनी चाहिए।


 

Tags - Assembly Elections Elections Jharkhand News Election News