logo

देवेंद्रनाथ महतो को आचार संहिता उल्लंघन मामले में मिली जमानत, ये है पूरा मामला

DMAHTO00022.jpg

रांची
झारखंड विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए एक साल से अधिक बीत चुका है और नई सरकार अपने एजेंडा के साथ सक्रिय रूप से काम कर रही है। हालांकि, चुनाव आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े कई मामले अब भी न्यायिक प्रक्रिया में लंबित हैं। इन्हीं मामलों में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सिल्ली विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो पर भी सोनाहातू थाना केस संख्या 61/24 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिस पर बीते दिनों प्रशासनिक वारंट भी जारी हुआ था।
लंबी प्रतीक्षा के बाद देवेंद्रनाथ महतो मंगलवार को रांची व्यवहार न्यायालय के समक्ष सशरीर उपस्थित हुए। उनके वरीय अधिवक्ता षष्टी रंजन ने बताया कि यह मामला 12 नवंबर 2024 को निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सोनाहातू थाना में दर्ज कराया गया था। अधिवक्ता ने न्यायालय में सभी तथ्यों को मजबूती से रखा, जिसके आधार पर जुडिशियल कमिश्नर अमित गुप्ता की बेंच ने महतो को जमानत प्रदान की।
मीडिया से बातचीत में देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा विश्वास है और वे आगे भी जनता के हित के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News