logo

IIIT रांची छात्र आदित्य को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करेंगे देवेंद्र नाथ महतो

IIIT रांची छात्र आदित्य को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करेंगे देवेंद्र नाथ महतो

रांची
ट्रिपल आईटी (IIIT) रांची के प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य कुमार की आत्महत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर संस्थान परिसर, खेलगांव में चल रहे छात्र आंदोलन (Student Protest) को आज छात्र नेता, सोशल रिफॉर्मर (Social Reformer), JLKM केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष और झारखंड के सोनम वांगचुक कहे जाने वाले दिशुम वीर बाबु देवेन्द्र नाथ महतो ने समर्थन (Support) दिया। उनके पहुंचते ही आंदोलनरत छात्रों का उत्साह और मनोबल बढ़ा। देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि आदित्य की मौत के मामले में शैक्षणिक दबाव (Academic Pressure), संस्थान की कार्यप्रणाली (Institutional Functioning) और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था (Emergency Medical Services) की भूमिका की निष्पक्ष जांच (Impartial Investigation) होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद लिफ्ट, एम्बुलेंस, चालक, मेडिकल टीम और ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर समस्याएं सामने आईं, जिनकी जांच आवश्यक है।

गरीब परिवार कर्ज लेकर बच्चों को प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाते हैं

उन्होंने कहा कि गरीब परिवार कर्ज लेकर बच्चों को प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों पर आर्थिक और शैक्षणिक दबाव को समझना तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना संस्थान की जिम्मेदारी है। प्रस्तावित वार्ता से इंस्टिट्यूट के  चेयरपर्सन श्री अनिल भट्ट के भागने पर पर उन्होंने असंतोष जताया और निदेशक राहुल श्रीवास्तव के इस्तीफे, निष्पक्ष जांच तथा संस्थान प्रशासन की जवाबदेही की मांग का समर्थन किया। देवेन्द्र नाथ महतो ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला, डायरेक्टर इस्तीफा में देर किया और मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को पूरे झारखंड में व्यापक रूप दिया जाएगा और देशभर के विद्यार्थियों के बीच यह मुद्दा उठाया जाएगा।


 

Tags - IIIT Ranchi Aditya Protest Justice