द फॉलोअप डेस्कः
60-40 नियोजन नीति के विरोध में आज छात्रों ने झारखंड बंद किया था यह बंद कल भी जारी रहेगा। झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के प्रमुख देवेंद्र नाथ महतो के दिशा निर्देश पर 10-11 जून लगातार दो दिन सम्पूर्ण झारखंड बंद कराया जा रहा है। देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि बंदी का पहला दिन 10 जून को रहा ऐतिहासिक सफल तथा दूसरा दिन कल भी रहेगा। सम्पूर्ण झारखंड बंद, बंदी का पहला दिन को ऐतिहासिक सफल बनाने के लिए सम्पूर्ण झारखंड के पांचों प्रमंडल के 24 जिला के सभी क्षेत्र में छात्र के हक अधिकार के समर्थन में सभी समाज के लोग माताएं, बहनें, किसान, मजदूर सड़क पर उतरे तथा कल दूसरा दिन भी बंद करने का निर्णय लिया। देवेंद्र नाथ महतो ने यह भी बताया कि 24 जिला का वापसी संपर्क आवागमन बिल्कुल बंद रहा, किसी अन्य दूसरा जिला जाने के लिए रांची से एक भी बस नहीं निकला तथा अन्य जिला से एक भी बस रांची प्रवेश नहीं किया, पहला दिन सम्पूर्ण झारखंड बंद ताला लॉक रहा।
बड़ी-बड़ी बात करने वाली सरकार एक झारखंड शब्द नहीं जोड़ पा रही
देवेन्द्र नाथ महतो ने हेमंत सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य के 3.52 लाख से ज्यादा रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया जा रहा है। जिसमें झारखंड शब्द को गायब कर दिया है, ऐसे में गरीब किसान मजदूर के पढ़ने लिखने वाले झारखंडी पुत्र का हक अधिकार का हनन हो रहा है, खतियान जोहार यात्रा निकालने वाले 1932 खतियान का बड़ी-बड़ी बात करने वाले वर्तमान हेमंत सरकार विज्ञापन में एक झारखंड शब्द को जोड़ नहीं पा रहा है, यह सरकार भोले भाले आदिवासी मूलवासी झारखंडियों के साथ मायाजाल का खेल खेल रही है। आंदोलन को ध्वस्त करने के लिए वर्तमान हेमंत सरकार हर चौक चौराहा पर पुलिस प्रशासन को तैनात कर बंदी कराने निकलने वाले छात्रों को लाठीचार्ज करके गिरफ़्तार किया जा रहा है।
किसी हाल में नहीं होने देंगे नियुक्ति
उन्होंने मांग कि है कि 60-40 के तरहत जारी किया गया विज्ञापन को वापस करते हुए क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा से सुसज्जित खतियान आधारित संवैधानिक नियोजन लागू करके नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाय। झारखंड के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के नौकरी में झारखंडियों को प्रथम प्राथमिकता दिया जाय। साथ ही सरकार को यह भी चेतावनी दिया कि मांग पूरा होने तक संघर्ष जारी रहेगा, राज्य में किसी भी हाल में 60-40 नीति के तहत नियुक्ति होने नहीं दिया जायेगा।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N