logo

Ranchi : CNG स्टेशन बढ़ेंगे तभी रांची शहर होगा प्रदूषण मुक्त, बोले डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय

a259.jpg

डेस्क: 
डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि रांची शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सीएनजी गैस का वितरण किया जा रहा है  ताकि वाहनों से निकलने वाले जहरीली गैस से बचाव किया जा सके। वाहनों में सीएनजी गैस के इस्तेमाल से पर्यावरण को क्षति पहुंचाने वाली जहरीली गैस को कम किया जा सकेगा। इससे शहर की आबोहवा साफ रहेगी।

हालांकि, चिंताजनक बात ये है कि राजधानी रांची में बहुत कम स्थानों पर ही सीएनजी गैस का वितरण किया जा रहा है। सीएनजी स्टेशनों पर ऑटो की लंबी कतार लग जाती है। कहा कि इस समस्या से निजात पाना होगा। 

सीएनजी के लिए भटकते हैं शहरवासी! 
डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि एक तरफ तो शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हर जरूरी उपाय किए जा रहे हैं और दूसरी तरफ शहरवासियों को सीएनजी गैस के लिए भटकना पड़ रहा है। स्टेशनों में लंबी कतारें लगानी पड़ती है। संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि ये एक जटिल समस्या है। यदि रांची शहर को प्रदूषण मुक्त बनाना है कि शहर के अलग-अलग इलाकों में सीएनजी गैस का अतिरिक्त डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर बनाने की जरूरत है ताकि समस्या का समाधान हो सके।

 पेट्रोलियम पदार्थों का इस्तेमाल कम करें! 
रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि हमें पेट्रोलियम पदार्थों का कम इस्तेमाल करना होगा। हमें सीएनजी के इस्तेमाल को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि यदि शहर का प्रत्येक नागरिक अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाएगा तभी हमलोग शहर को स्वच्छ बनाने में कामयाब हो पाएंगे। संजीव विजयवर्गीय ने इस संबंध में गेल इंडिया लिमिटेड से पत्राचार किया है।