logo

देवघर : बाबा धाम मंदिर के आसपास से हटाया गया अतिक्रमण, उपाय़ुक्त के निर्देश पर हुई कार्रवाई 

deoghar0123.jpg

देवघर
राजकीय श्रावणी मेले 2025 के मद्देनज़र श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने देवघर बाबा मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त करने की बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया, जिसकी अगुवाई अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार ने की। प्रशासनिक टीम ने मंदिर के प्रांगण और आसपास की सड़कों पर अवैध रूप से लगाए गए स्थायी और अस्थायी दुकानों को हटाया। मंदिर मार्ग पर दोबारा अतिक्रमण की किसी भी कोशिश पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।


गौरतलब है कि हर साल श्रावणी मेले में लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए देवघर पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर के आसपास दुकानों का अनियंत्रित फैलाव न केवल श्रद्धालुओं की आवाजाही में बाधा बनता है, बल्कि सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं को भी प्रभावित करता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह कार्रवाई करते हुए साफ कहा कि बाबा नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest