logo

डेंटल क्लीनिक के संचालक का अपहरण कर कोवाली में हत्या, हथियार के साथ दो गिरफ्तार

्दमग2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
सरायकेला–खरसावां जिले के राजनगर थाना अंतर्गत सिजुलता निवासी डेंटल क्लीनिक के संचालक बृहस्पति मंडल (57) की गुरुवार को फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या कर दी गयी। अपहरणकर्ताओं ने कोवाली में बृहस्पति की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया। हालांकि, सरायकेला–खरसावां और जमशेदपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपियों में राजनगर के ओढ़ागुट्टू निवासी चंदन गोप और जमशेदपुर के सुंदरनगर निवासी रोहित कुमार सिंह के नाम शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक हथियार और घटना में प्रयुक्त कार जब्त कर ली है। इधर, घटना के बाद राजनगर पुलिस शव को जब्त करने मौके पर पहुंची पर ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया।

पुलिस ने अभियान चलाकर पकड़ा
मृतक बृहस्पति मंडल का पियालडीह में मंडल क्लीनिक नाम से डेंटल क्लीनिक है। क्लीनिक में उनके बेटे भास्कर मंडल बैठते है, जबकि बृहस्पति मंडल क्लीनिक में बेटे का हाथ बंटाते थे। गुरुवार सुबह 9.30 बजे बृहस्पति मंडल अपने घर से क्लीनिक जाने के लिए निकले थे। इसी बीच कार से आए चंदन, रोहित और एक ने युवक ने हथियार दिखाकर बृहस्पति का अपहरण कर अपनी कार में बिठाया। इसी बीच पुलिस को खबर मिली। सरायकेला पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से अभियान चलाकर जांच अभियान चलाया। पुलिस को देखकर आरोपी कार लेकर कोवाली से पोटका की ओर भागे, पर रास्ते में ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया पर उससे पहले ही बृहस्पति की हत्या कर दी गई थी।

बृहस्पति ने पहचाना इसलिए कर दी हत्या, 20 लाख मांगने वाले थे 
पूछताछ में चंदन ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पूर्व ही उसने साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर फिरौती की मांग करने का प्लान बनाया था। कार रोहित सिंह की थी। सभी 20 लाख फिरौती मांगकर आपस में बांटने वाले थे। वे अपहरण कर कोवाली के हरिना मंदिर में छुपने वाले थे। फिरौती की रकम मिलने के बाद वे बृहस्पति को छोड़ देते। सभी ने कार में बृहस्पति के साथ मारपीट का एक वीडियो भी बनाया। इसी बीच बृहस्पति ने उसे पहचान लिया। पहचान उजागर हो जाने के डर से उन्होंने गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी।

कार मैकैनिक का काम करता है चंदन
चंदन ने पुलिस को बताया कि वह बृहस्पति मंडल के घर के पास ही रहता है इसलिए वह बृहस्पति मंडल को जानता है। वह सुंदरनगर में कार मैकैनिक का काम करता है। दो माह पूर्व रोहित उसके पास कार बनवाने आया था जहां दोनों के बीच पहचान बढ़ी। इसके बाद दोनों ने अपहरण का प्लान बनाया था।

Tags - Seraikela News Seraikela Kharsawan News Seraikela Crime Seraikela Update