logo

झारखंड बजट सत्र-2024 : सदन के बाहर BJP विधायकों का प्रदर्शन, पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग

सदन के बाहर BJP विधायकों का प्रदर्शन, पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग

द फॉलोअप डेस्कः
आज विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन है। आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जाएगा। उससे पहले सदन के मुख्य गेट के पास बीजेपी विधायकों का प्रदर्शन जारी है। विधायक JSSC पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हाथ में लिए तख्ती पर स्लोगन में लिखा है कि पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच हो। युवा एक तरफ हाहाकार कर रही है और दूसरी तरफ सरकार सो रही है।