logo

केंद्र से फिर राशि की मांग करें, छात्रों को ससमय छात्रवृत्ति उपलब्ध करायें अधिकारीःचमरा लिंडा 

chamraa.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अनुसूचति जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा की अध्यक्षता में आज कल्याण कॉम्प्लेक्स, मोराहबादी में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव, अनुसूचति जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखण्ड, आदिवासी कल्याण आयुक्त, झारखण्ड, संयुक्त सचिव एवं उप-निदेशक, कल्याण सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मंत्री द्वारा बजट, 2025-26 की समीक्षा की गई। बजट में प्रावधानित विभागान्तर्गत सभी योजनाओं यथा-साईकिल वितरण योजना, आवासीय विद्यालयों का संचालन तथा संविधान के अनुच्छेद 275 (1) योजना, इत्यादि के वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की तैयारी पर भी चर्चा की गई।


अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्गों के छात्र-छात्राओं के लिए विभागान्तर्गत प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना की विस्तृत समीक्षा करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों को योजना का सकुशल क्रियान्यवयन करने एवं सभी पात्र विद्यार्थियों को अतिशीघ्र योजना का लाभ पहुँचाने का निदेश दिया गया। मंत्री द्वारा छात्रवृत्ति योजना अन्तर्गत केन्द्रांश की राशि अप्राप्त होने के फलस्वरूप विद्यार्थियों को ससमय छात्रवृत्ति का लाभ न मिलने के संदर्भ में भारत सरकार को अवगत कराते हुए राशि की माँग करने के लिए पुनः स्मारित करने का निदेश पदाधिकारियों को दिया गया। मंत्री द्वारा राज्यार्न्तगत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से सम्बंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई एवं सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं के ससमय निष्पादन का निदेश दिया गया।

Tags - Jharkhand Welfare Minister Chamara Linda departmental review scholarship timely payment order to seek money from Centre