logo

बड़ी खबर : उड़ान नहीं भर पाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर, सड़क मार्ग से लौटना पड़ा 

rajnathsingh.png

द फॉलोअप डेस्क, गढ़वा 
झारखंड के गढ़वा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आयी है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह का हैलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया है। दरअसल, बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने  के लिए मंत्री राजनाथ सिंह और मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को गढ़वा पहुंचे थे।

परिवर्तन यात्रा के बाद उन्हें बनारस के लिए रवाना होना था। लेकिन, जिस विमान से वे गढ़वा आये थे, उसका ईंधन खत्म हो गया। विमान के उड़ान न भर पाने की वजह से  केंद्र के दो-दो मंत्रियों को सड़क मार्ग से ही बनारस के लिए रवाना होना पड़ा।

 

भोगनाडी से परिवर्तन यात्रा हुई शुरू 
झारखंड विधानसभा के चुनाव से पहले बीजेपी परिवर्तन यात्रा कर रही है। परिवर्तन यात्रा में बीजेपी के केंद्रीय नेताओं का झारखंड आने का सिलसिला जारी है। भोगनाडी से गृह मंत्री अमित शाह ने परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद शनिवार को गढ़वा जिले के नगरउंटारी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए हेमंत की सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। नगरउंटारी के गोसाईबाग के मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया था।

Tags - Defense Minister Rajnath Singhbjp jharkhandgadhwa district news