logo

बेड पर मृत पड़ी थी लड़की, पंखे से लटका था युवक का शव; रांची में 'डबल डेथ' का गहराया राज

death25.jpg

रांची 
राजधानी रांची में डबल डेथ का राज गहराता जा रहा है। बता दें कि शहर के बरियातू थाना क्षेत्र की चिरौंदी बस्ती में एक युवक और एक युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है। दोनों के शव एक कमरे में मिले है। युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला है। वहीं लड़की का शव कमरे में लगे एक बिस्तर पर मिला है। कहा जा रहा है कि लड़की गुमला चैनपुर की रहने वाली है। और वो रांची की एक भवन निर्माण कंपनी में काम कर रही थी। चिरौंदी के इस कमरे में वो पिछले चार महीन से रह रही थी।

गुमला निवासी है लड़की

मकान मालिक ने बताया कि लड़की ने चार महीने पहले ये कमरा किराये पर लिया था। लड़की का नाम अनु टोप्पो बताया जा रहा है। वहीं लड़के की पहचान अब तक नहीं हो पायी है। बहरहाल पुलिस मामले की पड़ताल में लगी हुई है। अतिरिक्त जांच के लिए घटना स्थल पर एफएसएल टीम को बुला लिया गया है। पुलिस का मानना है मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है।