द फॉलोअप डेस्कः
चतरा जिले में पुरैनियां तालाब के पास स्थित मंदिर के पास एक युवक का शव मिला है। युवक की पहचान छोटू राणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छोटू कुछ दिन पहले ही ओडिशा से वापस आया था। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोट है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। छोटू के भाई ने बताया कि ओडिशा से लौटने के बाद से वह तनाव में रहने लगा था। रात करीब 8 बजे वह हड़बड़ी में घर से निकला था। हमने रोका इसके बावजूद वह नहीं रुका और कहा तुरंत लौट आएगा। जब देर रात तक नहीं लौटा, तो परिवार ने खोजबीन शुरू की। सुबह लगभग 6 बजे उसका शव तालाब के पास मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।