logo

Crime : रांची के एक होटल में मिला युवक का शव, आरोपी फरार

hotal.jpg

रांचीः

रांची के खादगढ़ा स्थित होटल में शनिवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की हत्या किये जाने की आशंका जताई गई है। बताया जा रहा है कि युवक के गले में निशान है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुट गई है। 

एक युवक मिलने आया था 
बताया जा रहा है कि होटल में 2 युवक ठहरे थे। उनसे मिलने एक और युवक आया था जिसका नाम नाजिर खान  था। वहीं उसकी हत्या कर दी गयी और उसके बाद दोनों युवक फरार हो गए है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की तहकीकात कर रही है। 

रांची का ही निवासी था मृतक
बताया जा रहा है कि हत्या के आरोपी बिहार के रहने वाले है। दोनों बिना किसी आईडी के होटल में ठहरे थे। होटल के रजिस्टर में भी छेड़छाड़ की गई है। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग की है। इसको लेकर लोअर बाजार थाने में मामला दर्ज कराया गया है। मृतक रांची का ही रहने वाला था।