logo

पलामू में कुंए से मिला 2 बच्चों का शव, खेलते-खेलते अचानक हुए थे गायब

death2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बरवाही गांव में एक कुंआ से 2 बच्चों का शव बरामद हुआ है। दोनों बच्चे शनिवार शाम से लापता थे। जिसके बाद रविवार को ग्रामीणों ने दोनों बच्चों के शव को गांव के कुंए में तैरता हुआ देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी रामगढ़ पुलिस को दे दी। 
जानकारी के अनुसार पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह बरवाही के रहने वाले अंशु कुमार और गौतम कुमार शनिवार की शाम खेलने के लिए घर से बाहर निकले थे। जिसके बाद काफी देर तक वे घर नहीं आए। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ पूरे इलाके में खोजबीन की लेकिन वे नहीं मिले। फिर रविवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि दोनों का शव एक कुंआ में तैर रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामगढ़ थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि दोनों बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे और दोस्त थे। दोनों बच्चों के घर भी  कुंआ के कुछ दूरी पर है। दोनों शनिवार से लापता थे। रविवार को उनके शव को बरामद किया गया। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। इधर घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज पलामू न्यूज Jharkhand News Jharkhand Hindi News Jharkhand Latest News Palamu News